हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर में महा-क्रांति: बिछने जा रहा है 'दबा हुआ' मास्टरप्लान... क्या बदलने वाला है भारत के रास्तों का भविष्य?
नई दिल्ली, 23 जून 2026: देश के राजमार्गों और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और रणनीतिक खबर आ रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने गुपचुप तरीके से एक ऐसे समझौते पर मुहर लगा दी है, जो आने वाले दिनों में भारत की सड़कों, टोल टैक्स, माल ढुलाई और आपके सफर करने के तरीके को पूरी तरह से री-राइट (बदल) करने जा रहा है।
लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट के खेल को पूरी तरह बदलने के लिए NHAI ने देश की प्रतिष्ठित संस्था NCAER (राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद) के साथ एक बेहद ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
स्आखिर क्या है इस 'गुप्त थिंक-टैंक' का असली मकसद?
यह कोई आम सरकारी समझौता नहीं है। इसके तहत भारत का पहला स्थायी और स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र—'एनएचएआई सेंटर फॉर इकॉनमिक्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन, मोबिलिटी एंड लॉजिस्टिक्स' स्थापित होने जा रहा है।
अब तक हाईवे बनते थे, टोल तय होते थे और नीतियां बनती थीं, लेकिन उनके पीछे का असली आर्थिक गणित और डेटा हमेशा पर्दे के पीछे रहता था। अब यह नया सेंटर उस रहस्य से पर्दा उठाएगा। यह सेंटर सीधे तौर पर निम्नलिखित संवेदनशील और रणनीतिक मोर्चों पर काम करेगा:
टोल नीति का नया गणित: आपके जेब से कटने वाले टोल टैक्स की नीतियों में अब बहुत बड़ा और तार्किक बदलाव होने जा रहा है।
परिसंपत्ति मुद्रीकरण (Asset Monetization): सरकारी हाईवे से कैसे और कितना पैसा कमाया जाएगा, इसका ब्लूप्रिंट यही सेंटर तैयार करेगा।
माल ढुलाई और छुपा हुआ आर्थिक प्रभाव: नेशनल हाईवे के बनने से किस क्षेत्र को कितना आर्थिक फायदा हो रहा है और माल ढुलाई (Freight Logistics) को कैसे सुपरफास्ट बनाया जाए, इसके बंद दरवाजे अब खुलेंगे।
10 साल का अचूक रोडमैप: कौन चला रहा है पर्दे के पीछे से डोर?
NHAI के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव और NCAER के महानिदेशक की मौजूदगी में इस डील को अंतिम रूप दिया गया है। NHAI ने अगले 10 वर्षों के लिए इस संस्थान को वित्तीय और रणनीतिक सुरक्षा कवच दे दिया है।
बड़ा सस्पेंस: इस सेंटर का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में होगा? इसका संचालन एक बेहद हाई-प्रोफाइल सलाहकार समिति करेगी, जिसमें देश के सबसे बड़े अर्थशास्त्री, लोक नीति विशेषज्ञ और ट्रांसपोर्ट के महारथी शामिल होंगे। साथ ही, NHAI की एक 'संचालन समिति' सीधे इसके नतीजों पर नजर रखेगी। यानी अब सड़कों पर सिर्फ डामर नहीं बिछेगा, बल्कि डेटा और रिसर्च की एक ऐसी परत बिछाई जाएगी जो बिचौलियों और खराब प्लानिंग की गुंजाइश को हमेशा के लिए खत्म कर देगी।